सात की जगह अब ग्यारह हजार रुपए प्रतिदिन लगेगा ऑडिटोरियम का किराया

0

सात की जगह अब ग्यारह हजार रुपए प्रतिदिन लगेगा ऑडिटोरियम का किराया

कटनी ॥ नगर पालिक निगम के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा निगम की विशेष बैठक 10 मई को आयोजित हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। जिसमें प्रियदर्शनी बस स्टैंड स्थित नगर निगम स्वामित्व के ऑडिटोरियम भवन का किराया सात हजार प्रतिदिन की दर से निर्धारित था। लेकिन निर्णय अनुसार उक्त किराया राशि को बढ़ाकर ग्यारह हजार प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रियदर्शनी बस स्टैंड स्थित नगर पालिका निगम स्वामित्व के ऑडिटोरियम भवन को सार्वजनिक उपयोग हेतु प्रतिदिन का किराया ग्यारह हजार रुपए जमा कराते हुए नियम एवं शर्तों के अधीन उपयोग की अनुमति देना सुनिश्चित करें। भवन के उपयोग की नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *