इदरीस अंसारी को इंटक ने दी दोहरी जिम्मेदारी तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया और प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई।*

0

 

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही

इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश अध्यक्ष ने दी दोहरी जिम्मेदारी प्रदेश इंटक में बनाए गए जरनल सेक्रेट्री इंटक परिवार में उत्साह जैसा कि विगत सात सालों से इदरीश अंसारी को जिला जी पी एम में इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दो बार संगठन ने दी

और आज बिलासपुर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की प्रदेश 46वी वर्किंग कमेटी की बैठक रखी गई थी जिसमें इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पर उनका स्वागत करते हुए तीसरी बार जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई साथ ही राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह ने प्रदेश इंटक में महासचिव के पद भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया

जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय सिंह का धन्यवाद करते हुए दो दो जिम्मेदारी लेने से इंकार करते हुए जिले की जिम्मेदारी तक रहने की बात कही लेकिन प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों ने इदरीश अंसारी की काबिलियत और मजदूरों के लिए काम करने की लगन को देखते हुए दोनों जिम्मेदारी संभालने की बात कही और नियुक्त पत्र प्रदान किया गया

काम की चर्चा तो इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी की पूरे जिले में है इसी कड़ी में मीडिया के साथियों ने इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से मिलने पहुंचे और जानना चाहा कि आपको प्रदेश इंटक में महासचिव बनाया गया है तो जिले के मजदूरों की शिकायत पर अब काम कैसे करेंगे जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष ने बताया कि मुझे तो मालूम ही नहीं था कि मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया था और मुझे तीसरी बार फिर जिला अध्यक्ष बनाया गया है और प्रदेश इंटक में महासचिव भी बनाया गया जिसकी नियुक्ति पत्र 21,04, 2026को ही कर दी गई थी और मुझे आज इस वर्किंग कमेटी की बैठक में अचानक दिया गया है इस सम्मान के लिए मै सबसे पहले तो राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर संजय सिंह जी का धन्यवाद करता हूं जो मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है रही बात जिले के मजदूरों की तो काम जिले का भी होगा और प्रदेश में भी मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसको मेरे द्वारा पूरा किया जाएगा आगे इंटक अध्यक्ष ने बताया कि काम करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए कोई काम नामुमकिन नहीं होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed