जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत जी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

0

 

(मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता, गौरेला)

छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा उन्हें सादर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके सम्मान में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पेण्ड्रा में हुई, जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. बिसाहू दास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित जनों ने प्रदेश और देश के लिए उनके द्वारा किए गए अतुलनीय योगदान, उनके आदर्शों और उनके त्याग को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस पुनीत अवसर पर जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गौरेला स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

कांग्रेसजनों ने मरीजों का हालचाल जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और स्व. महंत जी के दिखाए गए जनसेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed