शराब के अत्यधिक सेवन से अचेत ग्रामीण को 108 से लाया गया जिला अस्पताल, CMHO डॉ. रामेश्वर शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा

0

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:

जिले के साल्हेघोरी (गौरेला) निवासी एक ग्रामीण को अत्यधिक शराब के सेवन के चलते गंभीर एवं अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामेश्वर शर्मा ने मौके पर मौजूद रहकर मरीज का उपचार शुरू कराया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:00 बजे साल्हेघोरी निवासी मान सिंह बैगा अत्यधिक शराब के नशे के कारण अचानक बेहोश हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से अचेत अवस्था में मान सिंह को जिला अस्पताल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंचाया गया।

 

अस्पताल में मरीज के पहुंचते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं कमान संभाली और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की टीम मरीज की स्थिति को स्थिर करने में जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed