इंटक संगठन जीपीएम ने संगठन के लिए हाईकोर्ट वकील को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया।
GPM/गौरेला (घनश्याम ठाकुर)- मजदूर गरीब की लगातार कानूनी मामले की समस्या को देखते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने संगठन में हाई कोर्ट वकील को इंटक का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया।

जिसे मजदूर गरीब परिवार को सही दिशा और आसानी से उनका काम हो सके जिला जी पी एम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने आज संध्या बघेल पनिका वकील हाई कोर्ट बिलासपुर की नियुक्ति इंटक संगठन बतौर लीगल एडवाइजर में करते हुए बताया कि अब आज के बाद सारे मामले मजदूर गरीब किसान आदिवासियों के किसी भी प्रकार के कोट कचहरियों के काम को देखेगी साथ ही संगठन में जो भी मामले आते हैं उनकी पूरी जवाबी कार्रवाई भी संध्या जी की मार्गदर्शन में किया जाएगा इंटक संगठन में इस नियुक्ति से भारी खुशी देखने को मिली है और इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी की इस कार्य से अब मजदूर गरीब के साथ जो अन्याय किया जाता है उसपे भी अब पूरी कानूनी तरीके से उनके खिलाफ कारवाई होगी इंटक परिवार के काम की तारीफ तो जिला जी पी एम के गांव गांव में होती है इस नियुक्ति के बारे में मीडिया के साथियों ने इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से जब सवाल किया कि वकील की नियुक्ति से इंटक परिवार को क्या लाभ जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि गरीब मजदूर का कोई मामला होता है तो उसके पास इतना पैसा नहीं होता है कि वो अपना केश लड़ सके इसलिए ये बहुत जरूरी था अब संगठन के वकील के द्वारा ऐसे मजदूर गरीबों का केश लड़ा जायेगा और उनके हक आधिकार दिलाया जायेगा दूसरी बात जिला जी पी एम में उद्योग फैक्ट्री पेट्रोल पम्प आरा मिल राइस मिल और भी जितने छोटे छोटे उद्योग फैक्ट्री क्रेशर है वहां पर जो मनमानी मजदूरों के साथ की जा रही है ऐसे सभी संस्थान में काम कर रहे मजदूरों को उनका पूरा हक आधिकार दिलाने के लिए पूरी कानूनी तरीके से सभी को पालन कराने के लिए भी वकील के माध्यम से कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी बाकी बहुत सारी चीजें संगठन में रोज आते रहती है वो सब अब वकील की सलाह से आगे काम किया जायेगा।