जबलपुर में कटनी जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान
जबलपुर में कटनी जिला अध्यक्ष का हुआ सम्मान

कटनी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कटनी जिलाध्यक्ष गत दिवस जबलपुर पहुचे जहॉ पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जबलपुर इकाई के पदाधिकारियों ने कटनी इकाई को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान जबलपुर करणी सेना के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला मिडिया प्रभारी सुजीत सिंह ने कहा की गत दिवस नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान अल्प प्रवास पर गोसलपुर के उपरांत जबलपुर पहुचे इस दौरान उनकी नियुक्ति से उत्साहित जबलपुर के करणी सैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिन भर चले स्वागत कार्यक्रमों की कड़ी में गत रात्री जबलपुर स्थित होटल अरिहंत में करणी सेना जबलपुर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित सिंह राजपूत, सत्यम सिंह, रॉबिन सिंह, संकेत सिंह, श्रीयांश सिंह, जवाहर सिंह, शिवम सिंह, देवा ठाकुर, विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।