रजनी वर्मा के सशक्त नेतृत्व में कटनी महिला कांग्रेस संगठित, प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का भव्य स्वागत
रजनी वर्मा के सशक्त नेतृत्व में कटनी महिला कांग्रेस संगठित, प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का भव्य स्वागत
कटनी।। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के कटनी में प्रथम आगमन पर महिला कांग्रेस शहर इकाई द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पूरे आयोजन में शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा की नेतृत्वकारी भूमिका स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई।
रजनी वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सशक्त संगठनात्मक तैयारी के चलते कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की एकजुटता, अनुशासन और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। उनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया, बल्कि संगठन की जमीनी मजबूती का भी संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों, महिला सशक्तिकरण, संगठन की भूमिका और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस न्याय, समानता और अधिकारों की निर्णायक आवाज़ है, जिसे बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।
इसके पश्चात संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन-टू-वन चर्चा एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर सहमति बनी। इस दौरान रजनी वर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को जनोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने महिला कांग्रेस की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताते हुए रजनी वर्मा के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि कटनी में महिला कांग्रेस एक संगठित, सक्रिय और निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रही है। अंत में सभी महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। राजनीतिक दृष्टि से यह आयोजन न केवल महिला कांग्रेस की मजबूती का संकेत है, बल्कि रजनी वर्मा के नेतृत्व को भी नई धार देता हुआ नजर आया, जिसने कटनी की राजनीति में महिला शक्ति की प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई।