बच्चों को रखिए इंस्टाग्राम से दूर,सोशल मीडिया के फेर में परिवार से दूर हुई युवती

0

शहडोल । सोशल मीडिया का गलत उपयोग करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। साइबर विशेषज्ञों द्वारा बार-बार चेताने के बाद भी लोगों में समझ  नहीं  रहे है। यही कारण है कि सोशल मीडिया जनित अपराधों की संख्या बढ़ते जा रही है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है । जहां इंस्टाग्राम में एक  युवती की युवक से दोस्ती हुई,  दोस्ती प्यार में बदल गई, दोस्ती इतनी गहरी हो गई की दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा कर बैठे , शादी का झांसा देकर युवक युवती से जिस्मानी संबंध बनता रहा, जब शादी की बारी आई तो युवक मुंह मोड़ लिया, और युवक शादी के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी,  जिससे आहत युवती मामले की  पुलिस से शिकायत की , पीड़िता की शिकायत सोहागपुर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर केस डायरी  कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया , पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार के लिया है।

कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक 35 वर्षीय युवती की डेढ़ साल पहले  धनेंद्र नामक युवक से दोस्ती हुई ,दोस्ती इतनी गहरी हो गई की प्यार में तब्दील हो गई, दोनो का प्यार इतना परवान में रहा कि दोनों ने एक दूसरे के शादी के बंधन में बंधने का वादा कर लिया, इसी का फायदा उठाते हुए धर्मेंद्र युवती से जिस्मानी संबंध बना बैठा एक बार नहीं बल्कि कई बार युवती से संबंध बनाए और जब डेढ़ साल बाद युवती ने धर्मेंद्र के समाने शादी का रस्ता रखा तो धर्मेंद्र मुकर गया,  और धमकी देने लगा कि यदि तुम मेरे से शादी का दबाब बनाओगी तो शादी के बाद तुम्हे मौत के घाट उतार दूंगा, इससे आहत युवती ने मामले की शिकायत जिले के सोहागपुर पुलिस से की सोहागपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सोहागपुर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर केस डायरी  कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया , शहडोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार के लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *