कोतमा पुलिस ने 11 माह के नवजात शिशु को इंदौर से दस्तयाब कर किया माॅ के सुपुर्द,

0

गिरीश राठौर

अनुपपुर/कोटवा थाना अंतर्गत को फरियादिया रानू पनिका पति प्रेमदास पनिका निवासी वार्ड नं. 05 पुरानी बस्ती कोतमा के द्वारा 1 फरवरी को थाना कोतमा को  सूचना दी गई कि फरियादिया की माॅ (गुड्डी) जो अपने पति को छोड़कर दूसरे पति आषाराम के साथ रहती हैं। फरियादिया की माॅ (गुड्डी) के द्वारा दिनांक 01.02.2023 को प्रातः 11ः00 बजे अपने नाती आर्यन को जबरजस्ती लेकर इन्दौर चली गयी है। प्रकरण नवजात षिषु का होने के कारण अत्यंत संवेदनषील प्रकृति का था। जिसे गंभीरता से लेते हुए अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के द्वारा एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतमा निरी.अजय बैगा को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।

थाना प्रभारी कोतमा के द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जाॅच करने एवं फरियादिया से पूछताछ यह तथ्य सामने आया कि आरोपिया नवजात को लेकर स्टेषन की ओर गयी है। घटना के समय और रेल्वे की समयसारणी तथा सायबर सेल के माध्यम से आरोपी के मोबाईल नम्बर की टावर लोकेषन के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बच्चे की लेकर इन्दौर जा रही है। अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के द्वारा थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में विषेष टीम गठित कर नवजात की दस्तयाबी हेतु तत्काल इन्दौर रवाना किया गया। विषेष टीम के द्वारा दिनांक 05.02.2023 को इन्दौर से दोनों आरोपियों गुड्डी एवं इसके पति आसाराम को गिरफ्तार कर 11 माह के नवजात बच्चे आर्यन को दस्तयाब कर उसकी माॅ को सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक पूछताछ करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी (गुड्डी) अपने 11 माह के नाती को अपने पति आषाराम को देना चाहती थी। लेकिन रानू पनिका के द्वारा अपने बच्चे को किसी और को देना मंजूर नहीं था। जिसके कारण आरोपिया (गुड्डी) अपने 11 माह के नाती को लेकर इन्दौर चली गयी थी। दोनों आरोपियो गुड्डी एवं इसके पति आसाराम

के द्वारा अपना जुर्म स्वीकर कर लिया गया है। कोतमा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 11 माह के नवजात बच्चे को इन्दौर से दस्तयाब कर उसकी माॅ से मिलाया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवांर के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतमा निरी.अजय कुमार बैगा, उनि. लियाकत अली, आर. अजय तोमर, मआर. ज्योति मिश्रा एवं सायबर सेल के आर. राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *