श्रम निरीक्षक को निलंबित करने कलेक्टर ने दिये आदेश

0

लापरवाही एवं उदासीनता के संबंध में हुई कार्यवाही

(Amit Dubey-8818814739)
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टे्रट डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत प्रदत्त सेवाओं, जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान, सीएम हेल्पलाईन, एक हजार दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुभाग क्षेत्र के कोर कमेटी अधिकारियों के साथ टी.एल. के पूर्व सभी टी.एल. प्रकरणों का समीक्षा करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एसीजीएम लोक सेवा प्रबंधक ब्यौहारी को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश जिला प्रबंधक को दिए। कलेक्टर ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि अपने अधीस्थ श्रम निरीक्षकों को निर्देशित करे कि अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से अपने भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से मिलकर प्रवासी मजदूरों केा दिए गए रोजगार के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।
कलेक्टर ने जयसिंहनगर श्रम निरीक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह को कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान पीओ मनरेगा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, ईआरईएस को निर्देशित किया कि टीम बनाकर 125 दिवसीय गरीब कल्याण योजना में गति प्रदान करने हेतु शासन द्वारा चिन्हित गतिविधियों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने श्रम सिद्वि योजना, जन कल्याण ंसंबल योजना, रोजगार सेतु एप की समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि सार्थक एप में शत प्रतिषत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सामाजिक स्वच्छता मिषन के अन्तर्गत हार्ड बाजारों, ऑगनवाड़ी केन्द्रो, मेडिकल कॉलेज के पास , इंजीनियरिग कॉलेज, अस्पतालों के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य भवनों के पास शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारिेयो के निर्देशित कि 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन पत्रक का अवलोकन करें और जानकारी अपडेट कराएॅ। कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि इस योजना के हर कार्यके दो-दो फोटोग्राफ एवं कमिश्नर तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के फोटोग्राफ एवं पेपर कंटिग भी हर हफ्ते लगवाएॅ जाएं। कलेक्टर ने रोजगार पोर्टल पर रोजगार स्क्रील्ड मैपिंग के संबंध में शत प्रतिषत स्क्रील्ड मैपिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देषित किया कि समय-सीमा की बैठक दो चरणों में की जाए।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देषित किया कि शत प्रतिषत विद्यालयों में विद्युतीकरण करा लिया जाए। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी जिला अधिकारियेां केा निर्देषित किया कि प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को क्षेत्रों में भ्रमण करे और अपने विभागीय कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध बैकवर्ड ग्रांट फ्रंट योजना के उपलब्ध राशि से नवीन ऑगनवाडी केन्द्रों, पंचायत भवनो के कार्य कराने के निर्देष देते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि बैकवर्ड ग्रांट फ्रंट योजना के मद से के निर्माण के लिए भोपाल के पत्र लिखकर अनुमति प्राप्त करें और कार्य में प्रगति लाना सुनिष्चित करे, ताकि 125 दिवसीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कार्यो में प्रगति सुनिष्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!