शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दुर्गा चौक खिरहनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर
शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दुर्गा चौक खिरहनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर

कटनी- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं दिनेश कुमार नोटिया, जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में सोमवार को पीएलव्ही प्रीति सेन द्वारा हिन्दी सप्ताह के तहत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दुर्गा चौक खिरहनी में विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ने छात्र एवं छात्राओं को लैंगिक अपराध, संविधान के मौलिक कर्तव्य, गुड टच-बैड टच, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पास्को एक्ट बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार एवं कर्तव्य, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना, ऐसिड हमले के पीडि़तों के लिए विधिक सेवा योजना, अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रेवा नेगी, राजेश्वरी पटेल सहित स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।