पद यात्रा निकाल विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
शहडोल। ब्यौहारी विधानसभा विधायक शरद जुगलाल कोल ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में पदयात्रा निकाली। विधायक श्री कोल ने पदयात्रा के दौरान लोगों को सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं को बताया एवं वंचित लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। विधायक द्वारा क्रांति सूर्य जननायक टंटया भील गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा अपने निज निवास ग्राम बिजहा से शुरू की, जहां से विधायक जरूखरा, भत्तू, गिरूईखुर्द, पांड, पेडरा, आमडीह में पदयात्रा निकाली, इस दौरान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, पद यात्रा के दौरान लोगो ग्रामीणों को पेसा एक्ट की ग्रामीणों को जानकारी दी, साथ ही लोगों की समस्याओं को सुन उसके जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
**********