मसुरहा वार्ड में नाली निर्माण पर महापौर सख्त

0

मसुरहा वार्ड में नाली निर्माण पर महापौर सख्त
कटनी। मसुरहा वार्ड में निर्माणाधीन नाली कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई और तकनीकी जांच के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की थी कि नाली बिना मजबूत बेस के बनाई जा रही है। निरीक्षण में तकनीकी मानकों की अनदेखी सामने आने पर महापौर ने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर पारदर्शिता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अज्जू सोनी, कमलेश चौधरी सहित उपयंत्री पवन श्रीवास्तव एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed