नाले की शिकायत पर महापौर का त्वरित एक्शन, मौके पर पहुंचकर दिए सुधार के निर्देश

0

नाले की शिकायत पर महापौर का त्वरित एक्शन, मौके पर पहुंचकर दिए सुधार के निर्देश
कटनी।। बालाजी नगर क्षेत्र में नव-निर्मित नाले को लेकर मिल रही शिकायतों पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया। नागरिकों ने नाले में अप-डाउन और जल निकासी बाधित होने की समस्या बताई।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को खामियां दूर कर पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एमआईसी सदस्य, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *