सेंट्रल एकेडमी स्कूल में ध्यान एवं योग शिविर का हुआ आयोजन

0

शहडोल। सेंट्रल एकेडमी स्कूल में नि:शुल्क योगा शिविर का रविवार को आयोजन किया गया, जिसमें ध्यान गुरु श्रीवास्तव  ने ध्यान का शिविर लगाया एवं योग शिविर योग आचार्य वर्षा तनेजा द्वारा किया गया। सेंट्रल एकेडमी स्कूल के प्राचार्य संजय मिश्रा द्वारा ध्यानगुरू जमुना श्रीवास्तव एवं योग गुरु वर्षा तनेजा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंजनी श्रीवास्तव अपना ध्यान के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, अपना ध्यान के संचालक राहुल सोनी, वैशाली रोहरा एवं स्कूल के बच्चों में सर्वश्रेष्ठ योग में राहुल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।  जिसमें सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने योग का लाभ प्राप्त किया और योग के नए-नए आसन सीखें, योग गुरु श्रीमती तनेजा बच्चों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, खान पान के बारे में और सुबह जल्दी उठने के बारे में और पढ़ाई के लिए अनुलोम-विलोम, सूक्ष्म व्यायाम और सूर्य नमस्कार के लिए ज्यादा प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्राचार्य संजय मिश्रा एवं स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया।

***********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *