कटनी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं की ओर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कराया ध्यानाकर्षण
कटनी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं की ओर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कराया ध्यानाकर्षण

कटनी। कटनी संसदीय क्षेत्र खजुराहों के अन्तर्गत आने वाले रेलवे क्षेत्र में ट्रेनों के चलन एवं जनहित की सुविधा विस्तार आदि की को लेकर आज जबलपुर में सांसदों की बैठक में क्षेत्रीय सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक पत्र सौंपा। बैठक में रेल उपयोकर्ता समिति सदस्य पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव भी मौजूद थे। श्री श्रीवास्तव ने कटनी से जुड़ी सांसद जी की इन मांगों का समर्थन करते हुए इसके तत्काल निदान की अपेक्षा की।
बैठक में सांसद वीडी शर्मा की ओर से निज सहायक विकास द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कटनी खजुराहो संसदीय क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर रेल अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया। प्रमुख रूप से पश्चिम मध्य रेलवे जंक्शन कटनी में डी.आर.एम.कार्यालय स्थापित किये जाने पर की मांग शामिल है। इसके अलावा स्टेश्न खन्ना बंजारी का नाम परिवर्तित कर विजयनाथ धाम बरही किये जाने, ग्राम कन्नौर अंडरब्रिज के जलभराव की स्थिति में पानी निकासी हेतु सुधार कार्य, कैमोर में कमर्शियल रेलवे स्टेशन बनाये जाने, कैमोर में कैमोर से जबलपुर पैसेंजर ट्रेन चलाये जाने के संबंध में भी मांग सांसद वीडी शर्मा की ओर से की गई। इसके अलावा कटनी के तीनों रेलवे स्टेशनों कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा एवं कटनी साउथ को रेल्वे द्वारा तीनों स्टेशनों को जोड़ता हुआ आवागमन मार्ग बनाने की ओर भी ध्यान दिलाया गया। जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। लोगों को 5-6 कि.मी. के चक्कर से दूरी सिमटकर 2 कि.मी. हो जाएगी।
वहीं कटनी बीना रेलखंड के बकलेहटा स्टेशन पर अंडरब्रिज निर्माण कराये जाने, झुकेही महगांव से लेकर कैमोर मार्ग में पड़ने वाले तिलक चौक एवं बड़ारी रेलवे फाटक में अंडरपास, स्लीमनाबाद और निवार स्टेशन पर महाकौशल एक्सप्रेस का तथा रीठी स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस का हाल्ट ट्रेन संख्या 12181/12182 (जबलपुर-अजमेर-जबलपुर) तथा 11701/11703 (जबलपुर-इंदौर-जबलपुर) इंटरसिटी का रीठी स्टेशन पर स्टापेज करने की मांग की गई।
इसी तरह कटनी साउथ रेलवे स्टेशन हेतु पहुंच मार्ग एवं फुट ओव्हर ब्रिज का निर्माण, जिला मुख्यालय कटनी की यात्री ट्रेनों में आकस्मिक रेल आरक्षण कोटा बढ़ाने/प्रारंभ करने, कटनी नगर में निर्मित रेल्वे कॉलोनीयों की सड़को के निर्माण/मरम्मत का कार्य, मुड़वारा कटनी रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्गो के उन्नयन एवं निर्माण का कार्य कटनी जंक्शन में वाशिंग प्लेटफार्म का निर्माण, कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर रंगनाथ करने, रीवा जबलपुर इंटरसिटी 11452 का स्टॉपेज निवार स्टेशन पर करने, माधवनगर रेल गेट से छहरी ग्राम बीच जनता की सुविधा हेतु अंडर ब्रिज का निर्माण करने की मांग भी सांसद जी द्वारा की गई।
इसी तरह पटवारा रेल फाटक से कन्हवारा हेतु अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाये।गाड़ी क्रमांक 08236 यू.पी. बिलासपुर भोपाल एवं गाड़ी क्रमांक 08235 डी.एन. भोपाल बिलासपुर का स्टॉपेज हरदुआ स्टेशन करने, ग्राम बकलेहटा में ग्राम वासियों को आवागमन हेतु सड़क देने की मांग पत्र में कई गई है।