₹16 लाख की लागत से निर्मित स्ट्रीट लाइट का मुकेश दुबे ने किया लोकार्पण

0

दुर्गा शंकर मंदिर से मरही माता मंदिर तक रोशनी से जगमगाएगा मार्ग, वार्डवासियों ने जताया आभार

 

गौरेला।नगरपालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 02 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ। कमानिया गेट स्थित दुर्गा शंकर मंदिर से हवा घर, पुत्री शाला होते हुए मरही माता मंदिर तक 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे के करकमलों से किया गया।

 

स्ट्रीट लाइट की सुविधा शुरू होने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले नागरिकों को रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी। इससे मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। लंबे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होने से वार्डवासियों में प्रसन्नता का माहौल रहा। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विकास कार्य के लिए नगरपालिका परिषद गौरेला के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

लोकार्पण कार्यक्रम में एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर, मथुरा सोनी एवं बब्बू रोहणी, पार्षद मनोज विश्वकर्मा, नीलेश साहू, श्रीमती अलका ताम्रकार एवं श्रीमती अरुणा चक्रधारी, गोविंद अग्रवाल,सचिन जैन,मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, सब इंजीनियर मोनेंद्र सेठिया सहित अभिनव सिंह, बंटी ठाकुर, नगरपालिका परिषद के कर्मचारी तथा ठेकेदार अनीश अंसारी, रवि अग्रवाल, हिमांशु साहू और शंकर सोनी उपस्थित रहे।

 

नगर में बुनियादी सुविधाओं के विकास के तहत स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाओं से नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ ही सार्वजनिक मार्गों पर रोशनी की उपलब्धता भी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed