शांति भवन में नवरात्र की धूम, मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित पाठक वार्ड में भक्तिमय माहौल, मां बलखंडी के दर्शन के साथ शांति भवन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था पाठक परिवार ने दीं जिलेवासियों को शुभकामनाएं
शांति भवन में नवरात्र की धूम, मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित
पाठक वार्ड में भक्तिमय माहौल, मां बलखंडी के दर्शन के साथ शांति भवन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था
पाठक परिवार ने दीं जिलेवासियों को शुभकामनाएं
कटनी। शारदेय नवरात्र पर्व के शुभारंभ के साथ ही शहर के पाठक वार्ड स्थित शांति भवन में भक्ति और आस्था का उल्लास छा गया है। पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास शांति भवन में नवरात्र की बैठकी पर मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व का शुभारंभ हो गया है।
युवा भाजपा नेता, समाजसेवी एवं उद्योगपति यश पाठक तथा पाठक वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति के संयोजन में नवरात्र पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा की स्थापना से शांति भवन का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। नवरात्र के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

मां बलखंडी के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
पाठक वार्ड स्थित शांति भवन पहले से ही धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां विराजमान मां बलखंडी के दर्शन और जल अर्पित करने के लिए नवरात्र के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब शांति भवन में मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की धार्मिक रौनक और बढ़ गई है। मां बलखंडी के दर्शन और मां जगत जननी की आराधना के साथ यह स्थल नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जिलेवासियों को दीं नवरात्र की शुभकामनाएं

नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, सायना ग्रुप की चेयरपर्सन निधि पाठक, युवा उद्योगपति यश पाठक एवं अतिशा पाठक ने जिलेवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने मां जगत जननी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवरात्र का यह पावन पर्व शांति भवन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश लेकर आया है। मां जगत जननी की आराधना के साथ पाठक वार्ड में उत्सव का माहौल है और श्रद्धालुओं में माता रानी के प्रति गहरी आस्था एवं उत्साह दिखाई दे रहा है।