21 जून को  रजहाधाम तालाब पुरानी बस्ती दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी की मूर्ति का पूर्व सिंहासन पर पुनर्प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा

0

गिरीश राठौड़

अनूपपुर/अषाढ शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया, दिन मंगलवार (20 जून 2023) को जगन्नाथ पुरी में श्री बलभद्र जी, शुभद्रा जी एवं श्री जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के पावन पर्व पर

रजहा तालाब पुरानी बस्ती अनूपपुर के  श्री श्री कोटि-कोटि श्री श्री सीता राम जी के लाडले कलयुग के महाराजा धिराज अपने नवनिर्मित मन्दिर में विराज रहे हैं। एवं अघाट शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया दिन बुधवार (21 जून 2023 ) समय प्रातः 9.25 से 11.35 तक के शुभ लगन में श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति का अपने पूर्व सिंहासन पर पुनर्प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है

रजहाधाम वार्ड  नं. 10, पुरानी बस्ती दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान जी  कि यह मूर्ति लगभग 6 फुट की विशाल मूर्ति है नव हनुमान मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि 20 जून को शाम 5:00 बजे से सुंदर कांड के मानस बात किया जाएगा 21 जून बुधवार को पुनर्प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है  मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन  से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ स्थल  मैं पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें

 

___

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *