रक्तदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद गौरेला द्वारा रक्तदान किया गया।
जीपीएम – दिनांक 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद गौरेला द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान किया गया।
रक्तदान में समिति के सभी सदस्यों ने रक्तदान किया और रक्तदान करने की अपील भी की गई।
सभी रक्तदाओ को जिला कलेक्टर लीना मंडावी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने भारत विकास परिषद गौरेला के सदस्य रक्तदाता प्रमोद शर्मा, आशीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,सतीश ढाकरिया,मानस अग्रवाल, डॉ संजय शर्मा, डॉ पवन सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रशांत शर्मा,शरद कटकर, विवेक त्रिपाठी थे।
- भारत विकास परिषद गौरेला के द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
