ब्रिज निर्माण में फिर बाधा बना ओपीएम
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
Shrisitaram patel- 9977922638
ब्रिज निर्माण में फिर बाधा बना ओपीएम
गेट बंद होने से सोन नदी में पानी का भराव, इसलिए निर्माण में हो रही देरी
ठेकेदार पत्र लिख-लिख कर परेशान, अधिकारी नही दे रहे ध्यान
कई बार घट चुकी है घटना, नाव पलटने से कई बच्चे हुए थे घायल
सोन नदी में निर्माणाधीन पुल फिर रूकावट लेने की ओर बढ रहा है, ओरिएंटल पेपर मिल्स लिमिटेड (ओपीएम) द्वारा अपने स्थायी बांध के सभी दरवाजे बंद कर देने से जल स्तर में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण पिलर लगाने में समस्याओं का सामना करना पड रहा है, ठेकेदार ने विभाग को कई बार पत्र लिखकर दरवाजा बंद न करने के लिए केवल 30 दिनों का समय मांगा, लेकिन किसी ने आज तक ध्यान नही दिया और कार्य फिर प्रभावित हो रहा है।
अनूपपुर। बाबाकुटी से बकेली रोड पर सोन नदी के पार पहुंच मार्ग सहित सबमर्सिबल पुल का निर्माण कई वर्षो से जारी है, अम्फाह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कार्य को पूर्ण करने में आने वाली बाधाओं को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका है, लेकिन ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिये जाने के कारण पुल निर्माण में समस्याएं पैदा रहो रही है। जबकि कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने संज्ञान लेते हुए विभाग को जल्द निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये थे, उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
ओपीएम है मुख्य बाधा
ठेकेदार के द्वारा कई बार पत्र लिखकर महज 30 दिन का समय मांगा गया, तांकि पिलर लगाकर पुल को पूर्ण निर्मित कर दिया जाये। लेकिन ओरिएंटल पेपर मिल्स लिमिटेड (ओपीएम) द्वारा उन्हे एक माह का समय भी नही दिया जा रहा है, जिसके कारण कार्य पूर्ण होने में समस्याए उत्पन्न हो रही है। उन्होने पत्र लिखते हुए बताया 6 से 8 मीटर ऊंचा कोफर बांध निर्माण के कारण अपस्ट्रीम में जल स्तर में वृद्धि हुई है। अब उन्होंने बांध के सभी दरवाजे बंद कर दिए और जल स्तर फिर से बढऩे लगा।
ठेकेदार ने बताया कि हमारी पिछली दो स्लैब की शटरिंग चल रही है, जिसके लिए हमने मिट्टी भराई की थी, अगर फिर से पानी भर गया तो शटरिंग के गिरने की संभावना हो सकती है, लेकिन ओपीएम अपने मनमानी रवैया पर आज भी चल रहा है।
कार्य हो रहा प्रभावित

बरसात के पहले पुल जरूरी

ठेकेदार की समस्याओं का निराकरण नही
पुल निर्माण में ठेकेदार कई तरह के समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होने बताया कि नकदी प्रवाह के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, क्योंकि बहुत सारी रुकावटें आ रही हैं और सिर्फ इस वजह से हम वांछित प्रगति हासिल नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही साथ काम की प्रगति के बिना सभी खर्च समान गति से चल रहे हैं और इसके बावजूद उसमें से भी हमें आरए बिल का भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। यह हमारे सभी सबमिट किए गए बिलों की कहानी है और समय पर क्लियर नहीं हुआ।
इनका कहना है
मामले को आपने संज्ञान में लाया है, जल्द ही लोक निर्माण विभाग (पुल) निर्माण संभाग रीवा व शहडोल संभाग के अधिकारियों से बात की जायेगी एवं ओपीएम प्रबंधन से भी जानकारी लेकर कार्य को पूर्ण कराया जायेगा।
कमलेश पुरी, एसडीएम अनूपपुर
***********************
लगातार हमारी बात-चीत चल रही है, जल्द ही निदान निकाला जायेगा और पुल का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा।
डी.एस. मरकाम, एसडीओ
लोक निर्माण विभाग (पुल) निर्माण, संभाग शहडोल