रामलीला मंच पर शांति समिति की बैठक आयोजित

0

रामलीला मंच पर शांति समिति की बैठक आयोजित


कटनी। आगामी नवदुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से माधवनगर स्थित रामलीला मंच परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव, तहसीलदार आकाश नीरज, यातायात प्रभारी मंजू लकड़ा, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य तथा माधवनगर रामलीला-दशहरा समिति के अध्यक्ष सुशील मोटवानी सहित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में रामलीला मंचन एवं दशहरा जुलूस, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। नागरिकों से सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की।
समिति सदस्यों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मंच संचालन देवीदास सोनी ने किया तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed