प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 07 से 09 जून तक
प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 07 से 09 जून तक
कटनी।। प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 24.03.2026 से 25.03.2026तक आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 08.05.2026 को वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है। सफल उम्मीदवार की अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा physical proficiency test(PPT) होगी। अभ्यर्थियों की800 मीटर दौड़एवं दस्तावेजों का परीक्षण भोपाल में लाल परेड ग्राउण्ड, जहांगीराबाद तथा जबलपुर के परेड ग्राउण्ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी में 7 जून से 9 जून 2026 तक होगा। सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार म.प्र.कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचे। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है उस दिनांक व स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसीसत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके द्वारा लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।