नवोदय विद्यालय अमरकंटक में “एक वृक्ष एक छात्र” के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया

0

गिरीश राठौर

अनूपपुर / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में आज 12 जुलाई को प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान के तहत नवोदय विद्यालय अमरकंटक जिला अनूपपुर में “एक वृक्ष एक छात्र” के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया गया | नवोदय विद्यालय अमरकंटक के अध्यनरत छात्र / छात्राएं कक्षा 7 वी से कक्षा 12 वी तक के द्वारा 200 पौधे एवम पूर्व छात्रों द्वारा 20 पौधे विद्यालय परिसर में ही लगाए गए | इंद्र देव ने बारिश रोककर कर इस अभियान में अपना भी सहयोग दिया |

वृक्षारोपण हेतु पौधे अमरकंटक नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र दशहंस जो कि वर्तमान में फॉरेस्ट अनुविभागीय अधिकारी है उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए एवम छात्रों को उनके लगाने का तरीक़ा बताया गया , साथ ही साथ एक वृक्ष एक छात्र की भावना को साकार करने के लिए प्रत्येक छात्र को उनके द्वारा लगाए गए पौधे की जिम्मेदारी दी गई |

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के साथ साथ शिक्षकगण , पूर्व छात्रों में लकी कुमार अमरकंटक JNV नरसिंहपुर सचिन जाटव पूरा स्टाफ शामिल रहा | इस कार्यक्रम के संयोजक व्यायाम शिक्षक कमलेश कुमार रहे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ ए के शुक्ला ने कहा कि वृक्ष ना केवल प्राणवायु देते हैं परंतु यह एक पारितंत्र का काम करते हैं । उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ गणित शिक्षक देवेंद्र सिंह सेंगर , कृष्ण कुमार , श्रवण कुमार सोनी , दुर्गेश चंद्र , महेश्वर द्विवेदी , राजीव कुमार झा , हरप्रसाद पटेल , श्रीमती मुक्ता सरीन , श्रीमती रेनू मसकोले , श्रीमती मनोरमा कौशल , श्रीमती विद्या सोनी , सचिन जाटव , अतुल कुमार , सुश्री अंबिका राय , शेख वाहिद एवं लाइब्रेरियन अभिषेक जैन , स्टाफ नर्स आशा पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरकंटक के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय उपस्थित थे , उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को एकमात्र तरीका बताया साथ ही उन्होंने कहा की सभी बच्चों को अपने पौधों की देखभाल जरूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।