मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं सुगम परिवहन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में प्रस्तावित मार्गों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने योजना की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हवाई एवं रेल सेवा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, फलस्वरुप ग्रामीण जनों को रेल्वे स्टेशन एवं हवाई अडडा तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के लिए परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई, कार्यपालन अभियंता नेशनल हाईवे एवं सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य हैं। जिला परिवहन अधिकारी समिति के सदस्य सह सचिव हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने जिले में प्रस्तावित मार्गों की जानकारी दी।

प्रस्तावित मार्गों में-पेण्ड्रा से धरमपानी व्हाया पेण्ड्रारोड-देवरगांव-तरईगांव- पकरिया-थाड़पथरा-माई का मड़वा-दुर्गाधारा। पेण्ड्रा से झिरहिट्टी (छिनपानी) व्हाया पेण्ड्रारोड-गोरखपुर-कन्हारी-कोरजा-बालधार-बांधाटोला-जोराडोंगरी-पंडरीपानी-डाहीबहरा-साल्हेघोरी। पेण्ड्रा से झिरहिट्टी व्हाया पेण्ड्रारोड-गिरवर-हर्राटोला-लालपुर -हरी-अंधियारखोह- डाहीबहरा-साल्हेघोरी। पेण्ड्रा से चिकनी व्हाया पेण्ड्रारोड- गिरवर-हर्राटोला-लालपुर-हरी-दर्री-गुम्माटोला। मरवाही से पोड़की व्हाया सिवनी- निमधा-लरकेनी-धनपुर-कोदवाही-मझगंवा-दुबटिया-पेण्ड्रा-पेण्ड्रारोड-गोरखपुर-झगराखांड-धनौली-करंगरा। खैरझिटी से कोटमी व्हाया पडखुरी-भस्कुरा-मेढुका- सपनी-खंता-डोंगरिया-बगड़ी- महोरा-मंझगवा-अण्डी-कुदरी-कोटमी। मरवाही से पेण्ड्रारोड व्हाया चिचगोहना-घुसरिया-चचेड़ी-मड़वाही-बरटोला-रटगा- राजाडीह- ढिटोरा-साल्हेकोटा-धनपुर-लटकोनीखुर्द-सिलपहरी-नगवाही-अण्डी-कुदरी-दुबटिया-पेण्ड्रा शामिल हैं।

प्रस्तावित मार्गों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव भेजेंगे। प्राप्त प्रस्ताव पर जिला स्तरीय समिति द्वारा पुर्नवलोकन कर अग्रिम कार्यवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed