चार गुमशुदा बालिकाओं को पुलिस ने किया दस्तयाब

0

उमरिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा गुम बालक-बालिकाओं के प्रकरण में शीघ्र दस्तयाबी हेतु ठोस कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनु. अधि. पुलिस उमरिया-पाली द्वारा पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशानुसार प्रकरणो की मॉनीटरिंग की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप जिले के 03 थानों की टीम को विगत तीन दिनो में 04 गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब में सफलता प्राप्त हुई जिसका प्रकरण एक में 13 मई को फरियादी निवासी अखडार द्वारा थाना चंदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह 12 मई को अपनी पत्नी के साथ मिट्टी के बर्तन बेचने के बाद शाम 06 बजे घर वापिस आया तब उसकी लड़की कमला (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल घर पर नहीं थी, आसपास व संभावित सभी जगहो पर पता किया परंतु कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना चंदिया में धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया। दूसरे प्रकरण में 20 सितम्बर को फरियादी निवासी ग्राम पिपरिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी लडकी रानी (परिवर्तित नाम) उम्र 14 साल 19 सितम्बर को स्कूल से घर वापिस आयी, फिर बिना बताये कही चली गई जो वापिस नहीं आई, जिसके बारे में आसपास पता किया पंरतु कोई पता नही चला, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया। तीसरे व चौथे प्रकरण में 06 दिसम्बर को फरियादी निवासी कंचनपुर द्वारा थाना नौरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री नूरजहां (परिवर्तित नाम) उम्र 14 साल व मुमताज (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल घर से स्कूल के कहकर निकली परंतु शाम तक घर वापिस नही आई, रिश्ते में दोनो चचेरी बहिने है, दोनो का संभावित सभी जगहो पर पता तलाश किये परंतु कोई पता नहीं चला, रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद में धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । चारो प्रकरणो में विवेचना टीम द्वारा कायमी के तत्काल बाद से ही गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रयास शुरू कर दिये गये। मामले में घटना स्थल व निवास स्थान के आसपास के लोगो से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किये गये। प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार गुम बालिकाओं के होने के संभावित स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा जाकर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के परिणाम स्वरूप चारो गुम बालिकाओ को नागपुर (महाराष्ट्र), दतिया (म.प्र.) एवं बैतूल (म.प्र.) से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। मामले में अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है । कार्यवाही में थाना कोतवाली, थाना चंदिया एवं थाना नौरोजाबाद के थाना प्रभारी व विवेचना टीम एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!