कोरोना वेक्सिनेशन की सभी 52 जिलों में तैयारियां पूरी – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

0

राष्ट्रीय ड्राय रन तैयारियों संबंधी वर्चुअल मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी हुए शामिल

भोपाल

 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सतत निगरानी में प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोराना वेक्सिनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। डॉ. चौधरी गुरूवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय ड्राय रन तैयारियों संबंधी आयोजित वर्चुअल बैठक में भाग ले रहे थे। उन्होंने  कहा कि वेक्सिनेशन के लिए तैयार ‘कोविन’ प्लेटफार्म बहुत अच्छा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि  प्रदेश में कोविड-19 के लिए वेक्सिनेशन के पूर्व रिहर्सल के तौर पर तैयारियों को परखने  भोपाल में 2 जनवरी के सफल आयोजन के बाद अब  8 जनवरी को प्रदेश के शेष सभी 51 जिलों में ड्राई रन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  प्रदेश में 4 स्थानों भोपाल,  जबलपुर,  ग्वालियर और इंदौर में कोल्ड चैन स्टोर तैयार किया है। पहले  इन स्टोर  में स्वीकृत वैक्सीन का भंडारण होगा।  यहां से वैक्सीन को  संभाग, संभाग से जिलों और जिलों से पी.एच.सी. में बनाए गए कोल्ड चैन स्टोर   में भेजा जायगा।  यहां  से वैक्सीन सीधे टीकाकरण केंद्र पर पहुँचाई जाएगी, जहां पर पहले से रजिस्टर्ड व्यक्तियों का  टीकाकरण किया जाएगा।  पहले चरण में सभी हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होगा।  प्रदेश में ऐसे हेल्थ वर्कर की संख्या 4 लाख है। इनको  कोविन प्लेटफार्म  पर रजिस्टर्ड किया गया है।  स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जिस दिन और जिस समय वैक्सीन लगाया जाना है, उसको कोविन प्लेटफार्म  के माध्यम से उसके रजिस्टर्ड  मोबाइल नंबर  पर एस.एम.एस. के द्वारा सूचना दी जाएगी।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश में कोविड  वैक्सीन के लिए प्रस्तावित सभी टीकाकरण  केंद्र पर  कोविड-19 के प्रोटोकाल  को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई भी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed