जिले जीपीएम की बिटिया प्रियल तिवारी ने भरतनाट्यम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को गौरवान्वित किया।
जीपीएम – जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के नगर पेंड्रा में निवारत आलोक तिवारी समाजसेवी की बिटिया प्रियल तिवारी जो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, प्रियल तिवारी अपनी विभिन्न विधाओं पढ़ाई में टापर,सोसल मीडिया में पत्रकार के रूप में बेबाक लाईव इंटरव्यू करना,गत वर्ष छत्तीसगढ़ के भिलाई में भरतनाट्यम नृत्य में सर्वोच्च स्थान अर्जित करना सभी में सर्वोच्च स्थान अर्जित कर हमेशा परिवार समाज नगर जिला राज्य का नाम रौशन किया है।

प्रियल तिवारी अपने कौशल और प्रतिभा से सफलता की ओर सतत् अग्रसर हो रहीं हैं।
इसी तारतम्य में बृज भूमि मथुरा में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में प्रियल तिवारी ने लगातार 12 मिनट हनुमान चालीसा पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य कर अपने उम्र के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

प्रियल तिवारी के अद्भुत प्रदर्शन से बाहर से आए आयोजकों एवं निर्णायक दल ने खूब सराहना की और इनके इस नृत्य को अतिविशिष्ट नृत्य का नाम दिया।

प्रियल तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन किया है जिस पर समस्त जिले वासीयों ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
प्रियल तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी श्रीमती इंदु तिवारी,माता एवं पिता आलोक तिवारी,गुरू मुक्ता रक्षित मैडम, श्रीमती रश्मि मिश्रा पूर्व प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल कुड़कई पेंड्रा, वर्तमान प्राचार्य कोमल ओझा डीएवी पब्लिक स्कूल को दिया।