जनता महाविद्यालय में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम हुआ
(Narendra Yadav +9826550631)
गोहपारू। राज्य शासन व उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनता महाविद्यालय में मंगलवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के संचालक कृष्ण कांत तिवारी (संतोष) ने माता सरस्वती की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले महापुरुषों के जीवनी पर महाविद्यालय के छात्रों ने प्रकाश डाला, जिसमें जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकालकर नगर भ्रमण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व प्रचार सहित छात्र-छात्राएं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।