दीप प्रज्वलित कर श्रीराम के चरणो में वंदना कर राजस्थान महिला मंडल नें मनाया दीप उत्सव
दीप प्रज्वलित कर श्रीराम के चरणो में वंदना कर राजस्थान महिला मंडल नें मनाया दीप उत्सव

कटनी॥ राजस्थान महिला मंडल द्वारा दीप उत्सव का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से सरावगी बगीचे में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी वा पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वप्रथम अग्रसेन भगवान की पूजा अर्चना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी तत्पश्चात समस्त सदस्यों के साथ दीप उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। दीप उत्सव के कार्यक्रम में असंग दीप प्रज्वलित किया गया, दीप उत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर श्रीराम के चरणो में वंदना की एवं क्षेत्रवासियों एवं समाज के समस्त लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की दीप उत्सव के कार्यक्रम में 2023-24 तक के लिए आगामी अध्यक्ष की घोषणा की गई । आगामी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश अग्रवाल चुनी गई उपस्थित सदस्यों नें निर्वाचित अध्यक्ष को जीत की शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की एवं सच्ची निष्ठा के साथ अपने कार्य क्षेत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की आशा की पूरे राजस्थान महिला मंडल नें शुभकामनाएं दी , कार्यक्रम में
श्रीमती सपना सरावगी अध्यक्ष, श्रीमती हनसा खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेणु गट्टानी सचिव, श्रीमती कृष्णा सरावगी, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती आरती तुलासरिया सह सचिव, श्रीमती संतोष बजाज, श्रीमती उमा भगोरिया, श्रीमती मंजू स्वामी, श्रीमती अनीता गडोडिया, श्रीमती ज्योति गौर,श्रीमती मंजू तुलासरिया, श्रीमती अर्चना तुलासरिया , श्रीमती वंदना सरावगी श्रीमती मीना खंडेलवाल, श्रीमती अलका सरावगी, श्रीमती हेमा सराओगी ,श्रीमती ममता तुलासरिया, श्रीमती रश्मि शरद सरावगी, श्रीमती विमला अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती संगीता बजाज,श्रीमती नीतू सराओगी, श्रीमती हनसा राजेंद्र खंडेलवाल अन्य की उपस्थिति रही ॥