मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली रैली दिया गया राष्ट्रभक्ति, नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संदेश

0

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली रैली दिया गया राष्ट्रभक्ति, नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संदेश

कटनी॥ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस गरिमामय हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं सहित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली को कटनी मुडवारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के.सी.एस. स्कूल से मिशन चौक, आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, सुभाष चौक, लक्ष्मी बाई तिराहा, कोतवाली तिराहा होती हुई के.सी.एस स्कूल पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया। रैली में शासकीय उत्कृ.उ.मा.वि. माधवनगर, शा.कन्या उ.मा.वि.सिविल लाईन सेंट पॉल उ.मा.वि. सिविल लाईन, नालंदा उ.मा.वि. सिविल लाईन, के.सी.एस उ.मा.वि., शा.उ.मा.वि. वेंकट वार्ड, बार्डस्ले हिन्दी एवं अंग्रेजी मीडियम, यू.एस.मेमोरियल स्कूल, अंजुमन उ.मा.वि. दिगंबर जैन उ.मा.वि., सन्मति सागर उ.मा.वि सकूल के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति के नारों सहित नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, मेयर इन काउन्सिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, रमेश सोनी, अभिषेक ताम्रकार, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सुभाष साहू पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक सहित जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, जिला खेल अधिकारी विजय भार, नगर निगम उपायुक्त पी.के.अहिरवार, प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, प्र. सहायक यंत्री आदेश जैन,अश्विनी पाण्डेय, उपयंत्री विक्रांत ब्राम्हण, प्र.स्वा.अधिकारी संजय सोनी, प्र.अधिकारी राजस्व जागेश्वर प्रसाद पाठक, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद डॉ तेजसिंह केशवाल, विकासखण्ड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सी.एम. सी.एल.डी के छात्रों एवं मेंटर सहित नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं व नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed