बंगाल से असम तक गूंजा भगवा विजय घोष, कटनी के सुभाष चौक पर भाजपाजनों ने मनाया ऐतिहासिक जश्न पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड सफलता पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिष्ठान वितरण के साथ उमड़ा उत्साह

0

बंगाल से असम तक गूंजा भगवा विजय घोष, कटनी के सुभाष चौक पर भाजपाजनों ने मनाया ऐतिहासिक जश्न
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड सफलता पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिष्ठान वितरण के साथ उमड़ा उत्साह
कटनी।। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड सफलता के बाद कटनी भाजपा संगठन में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में जोरदार विजय उत्सव मनाया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, गगनचुंबी आतिशबाजी और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं और देर तक विजय उत्सव में थिरकते रहे। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा के प्रति जनता का भावनात्मक जुड़ाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास इस ऐतिहासिक विजय का मुख्य आधार बना है।
उन्होंने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है। अब पश्चिम बंगाल में विकास और सुशासन का नया अध्याय प्रारंभ होगा और आने वाले समय में यह जनसमर्थन देश की राजनीति की नई दिशा तय करेगा।
विजय उत्सव में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, लक्ष्मण वीरवानी, नंदकुमार बरसानी, भंवर सिंह चौहान, सुरेश सोनी, संतोष जायसवाल, मृदुल मिश्रा, सुखदेव चौधरी, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, अंकिता तिवारी, रम्मू साहू, अम्बरीष वर्मा, मनीष दुबे, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, वागीश आनंद, पप्पा मिश्रा, श्रीमती ऋचा गैलानी, संदीप दुबे, कैलाश जैन सोगानी, आशीष गुप्ता, ओमी अहिरवार, सत्यवृत् त्रिपाठी, गुड्डू तिवारी, श्रीमती रूक्मणी बर्मन, राजू शर्मा, मृदुल द्विवेदी, श्रीमती सपना सरावगी, रजत जैन, श्रीराम पटेल, सौरभ अग्रवाल, ललित जायसवाल, विजय दुबे, अभिषेक ताम्रकार, मिट्ठू लाल जैन, दीपक तिवारी, सुमित जायसवाल, पारस जैन, रौनक खंडेलवाल, मनदीप पायल, गजेन्द्र राय, संजय कनकने, अभिषेक शर्मा, प्रदीप साहू, शिवम मिश्रा, शांतनु दत्ता, अशोक मखीजा, हीरा पोपटानी, सचिन जायसवाल, डब्बू रजक, नवीन मोटवानी, शशिकांत तिवारी, बल्ली सोनी, शिब्बू साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, गोविन्द चावला, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती बीना बैनर्जी, नितिन बिलैया, शैलेन्द्र चनपुरिया, मनोज तिवारी, श्रीमती शिल्पा जैन, श्रीमती कुक्कू मेघानी, मनीष त्रिसोलिया, अनुराग त्रिसोलिया, अविनाश गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed