नये वर्ष मे टास्क निर्धारित कर दोगुनी ऊर्जा से करें कर्तव्यों का निर्वहन
नये वर्ष मे टास्क निर्धारित कर दोगुनी ऊर्जा से करें कर्तव्यों का निर्वहन
कटनी।। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव नें नये वर्ष की पहली टी.एल बैठक मे अधिकारियों को नये टास्क के साथ अपनी प्राथमिकता निर्धारित करते हुए दोगुनी उर्जा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के मामले मे सुस्त और ढुलमुल रवैया स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिकारी आम जनों से जुड़ी शिकायतों व समस्याओं के मानवीय पहलुओं को गौर करते हुए उनके निराकरण के प्रति संवेदनशील बनें। कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सी.एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण और जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं और शिकायतों के आवेदनों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा, अपर कलेक्टर साधना परस्ते की मौजूदगी रही।