टेम्ट फाउंडेशन को किया गया सम्मानित
शहडोल। नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर परिषद बुढ़ार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें
सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया, नगर गौरव दिवस के अवसर पर ज्ञान निकेतन स्कूल बुढ़ार में सम्मान
समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर के गौरव को बढ़ाने वाले नागरिकों को सम्मान दिया गया, जिसमें
पर्यावरण को स्वस्थ एवं सुरक्षित करने के प्रयास में लगी हुई टेम्ट फाउंडेशन के कार्यों को सीएमओ व थाना प्रभारी
राजेश मिश्रा के द्वारा सराहा गया साथ ही उनके कार्य को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में आयुषी जैन, सृष्टि गुप्ता,
साक्षी सिंह राजपूत, अजय सोनी उपस्थित रहे।
पर्वतारोही शैलजा , अटल गौ सेवा संस्थान मां गायत्री गौ सेवा संस्थान , रक्तदान करने वाले सदस्यों व शहीद भगत
सिंह यूथ फाउंडेशन आदि विभिन्न प्रकार के सामाजिक संस्थाओं को सराहा गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर
अशोक जैन, सीएमओ शिवांगी बघेल ,नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी, डीएमओ , थाना प्रभारी राजेश मिश्रा,
पवन चमडिय़ा व अन्य नगर परिषद के सदस्यों एवं विभिन्न वार्डों अध्यक्षों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न
हुआ, जिसमें अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ नगर के गौरव के बढ़ाने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया
गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतिभाओं को सराहा गया साथ ही पवन चमडिया और डॉक्टर अशोक जैन
के द्वारा विजय दिवस के विषय में बतलाया गया, अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी व
सीएमओ शिवांगी बघेल के द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिभाओं को भविष्य की ढेरों
शुभकामनाएं दी गई और उनके उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देते हुए उन्हें सम्मान दिया।