एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 सितंबर 2026/जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा विगत कुछ दिनों में आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई जिससे उपभोक्ताओं को LPG गैस मिलने में किसी भी तरह की परेशानियां न झेलना पड़े । विगत कुछ समय से सियाराम गैस एजेंसी, गौरेला की सेवाओं एवं गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जनहित एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विगत कुछ दिनों में कुछ सुधारात्मक कार्यवाही की । इसके तहत सियाराम गैस एजेंसी से संबंधित उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग्स को आसपास की गौरेला पेंड्रा मरवाही के समीपस्थ गैस एजेंसियों में नियमित आधार में ट्रांसफर किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को गैस मिलने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। बुकिंग्स के ट्रांसफर का मैसेज उपभोक्ताओं को कंपनी के द्वारा स्वचालित उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दिया जा रहा है।
समीपस्थ गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि ट्रांसफर किए गए उपभोक्ताओं की बुकिंग स्वीकार करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें।
साथ ही उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को भी आवश्यकतानुसार आसपास के गैस एजेंसी में ट्रांसफर किया जा रहा है जिसका भी मैसेज कंपनी से स्वचालित रूप से उपभोक्ताओं को प्राप्त हो रहा है।
विगत कुछ दिनों में वैकलिप व्यवस्थाओं के करने से गैस की आपूर्ति सही ढंग से उपभोक्ताओं तक पहुंचायी जा रहा है और आगे भी सही ढंग से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वे किसी भी तरह की अववाहों में ध्यान न दें। गैस की आपूर्ति सभी उपभोक्ताओं को सही ढंग से समय से दी जाएगी।
प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा घरेलू गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए सुदृढ़ वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं और गैस सिलेंडरों का वितरण व्यवस्थित रूप से जारी रहेगा।
यदि किसी उपभोक्ता को गैस बुकिंग अथवा रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे गैस कंपनी के राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।