अस्पताल की दीवार पर बने छज्जे पर मिली बच्ची की इलाज के दौरान मौत के मामलें में जाँच करने पहुंची पुलिस टीम, सीएसपी के साथ कोतवाली थाना प्रभारी रहे मौजूद

0

अस्पताल की दीवार पर बने छज्जे पर मिली बच्ची की
इलाज के दौरान मौत के मामलें में जाँच करने पहुंची पुलिस टीम, सीएसपी के साथ कोतवाली थाना प्रभारी रहे मौजूद

 

कटनी ॥ जिला अस्पताल में मर्चुरी के सामने अस्पताल की दीवार पर बने छज्जे पर मिली एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामलें कों लेकर शुक्रवार कों जिला अस्पताल में नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कोतवाली थाना प्रभारी सहित टीम के साथ जिला चिकित्सालय पर पहुँच कर निरीक्षण किया और जाँच में गंभीरता के लिए उचित निर्देश प्रदान किए. जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार नवजात शिशु बच्ची का इलाज किया जा रहा था। उसे अस्पताल प्रशासन ने वैंटिलेटर पर रखा हुआ था। लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed