भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई शिवलिंग निर्माण महायज्ञ श्री मद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ

0

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई शिवलिंग निर्माण महायज्ञ श्री मद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ
कटनी।। शिवलिंग निर्माण महायज्ञ श्री मद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ 16 से 22 मई तक चलने वाले आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गयी है कलश यात्रा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर सुभाष चौक, झंडा बाजार,शेर चौक,आजाद चौक, चांडक चौक होते हुए शिवनगर कथा स्थल पर समापन हुयी। कलश यात्रा मे महाराज डॉ रजनीश जी शास्त्री रथ पर सवार रहे। यात्रा मे मथुरा से आये कलाकार राधा कृष्ण के भेष पर नृत्य करते चल रहे थे। बजरंग बाल रामायण द्वारा भजनो की शानदार प्रस्तुति रही। महिलाये आगे आगे कलश लेकर चल रही थी बच्चो द्वारा भगवानो की जीवंत झांकी रथ पर चल रही थी कलश यात्रा मे शहर के जनता काफ़ी संख्या मे शामिल श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में मुख्य शिष्य मंडली के शोभायात्रा मे विधायक संदीप जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पार्षद अवकाश जायसवाल,ललित जयसवाल,मंटू गुप्ता, रौनक खंडेलवाल ,सुशील बरसइया, अक्षय निगम,संजू नाकरा,नंदू खंताल ,विष्णु गुप्ता, संजीव खरे, मुन्ना तिवारी, मीनू गुप्ता, पूजा अग्रवाल ,कविता नौगरिया,मोहनी बरसइयां, सीमा अग्रवाल, सुनीता सोनी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed