बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटनें के लिए नगर निगम पूर्व से ही जुटा तैयारियों में.जल निकासी एवं आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध कर बचाव, राहत आदि की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को मिले दायित्व

0

बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटनें के लिए नगर निगम पूर्व से ही जुटा तैयारियों में.जल निकासी एवं आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध कर बचाव, राहत आदि की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को मिले दायित्व
कटनी।। मानसून सत्र के दौरान बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटनें तथा जान-माल की क्षति को कम करनें के उद्धेश्य से पूर्व से तैयारियां कर अतिवृष्टि या बाढ़ की स्थिति में निचली बस्तियों मे जल निकासी एवं आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध कर बचाव, राहत आदि कार्य व्यवस्था के संबंध में निगमायुक्त द्वारा एक आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौपे गए है। बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु विभागीय कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु शैलेष गुप्ता उपायुक्त को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, सुधीर मिश्रा प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को सहायक बाढ़ नियंत्रण व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed