प्रदीप सोनी की हत्या से नगर गौरेला में गहरा आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला।

0

प्रदीप सोनी की हत्या से नगर गौरेला में गहरा आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला।

गौरेला – बीते मंगलवार को पेंड्रा नगर के सोना चांदी व्यवसाई स्व प्रदीप सोनी पप्पू की कोटमी बाजार के अंदर शाम 7 बजे 3 अज्ञात लोगों द्वारा उनसे लूटपाट कर गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद हत्यारे पल्सर बाइक में भाग गए।

हत्या के चार दिनों बाद भी हत्यारों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है जिससे क्षुब्ध होकर नगर गौरेला के व्यापारियों एवं नागरिकों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला।

भारी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी एकत्र होकर नगर भ्रमण करते हुए कैंडल मार्च किए तत्पश्चात मृतक प्रदीप सोनी पप्पू की आत्मा की शांति के लिए गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed