सोशल मीडिया में आत्महत्या की सूचना देने वाले किशोर की पुलिस ने बचाई जान परिजनों को दी समझाई

0

सोशल मीडिया में आत्महत्या की सूचना देने वाले किशोर की पुलिस ने बचाई जान परिजनों को दी समझाई

कटनी ॥ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना देने वाले नाबालिक किशोर को बड़वारा पुलिस ने सुरक्षित किया है। पूरे मामले पर बड़वारा थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्ट्राग्राम में एक आईडी से आत्महत्या करने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी जिसकी सूचना लगते ही तत्काल कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी मामले को संज्ञान में लेकर साइबर सेल और बड़वारा थाने से विशेष टीम का गठन कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के निर्देश थे इसी परिपालन में साइबर सेल की मदद से पोस्ट करने वाले व्यक्ति की लोकेशन बड़वारा थाना क्षेत्र की सामने आई लोकेशन के आधार पर पोस्ट करने वाले नाबालिक किशोर तक पहुंची जहां किशोर मानसिक तनाव की स्थिति में एक पेड़ किनारे बैठा नजर आया जिसे सुरक्षित कर पूछताछ की गई तो किशोर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याएं हो रही है जिसे लेकर मैंने आत्महत्या करने का विचार मन में लाया था और अपने आत्मदाह करने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को दी थी फिलहाल किशोर को शांतिपूर्ण समझाइश देने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है और ऐसे विचार मन में ना लाने एवं सोशल मीडिया पर इस तरीके की पोस्ट ना करने की समझाइश दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed