वार्डों मे डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों से संपर्क करते हुए समग्र ई-केवाईसी का कार्य निरंतर जारी
वार्डों मे डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों से संपर्क करते हुए समग्र ई-केवाईसी का कार्य निरंतर जारी
कटनी।। नगर निगम सीमान्तर्गत नागरिकों की समग्र पोर्टल मे समग्र आई.डी का आधार नंबर से शत-प्रतिशत ई- के.वाय.सी. का कार्य पूर्ण कराने हेतु निगमायुक्त के निर्देशन में अभियान स्वरूप कार्यवाही की जा रही है। निगमायुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा क्रमांक 1 से 15 व 16 से 30 सहित 31 से 45 वार्ड इस कार्य में संलग्न दल के कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए है। नोडल अधिकारी ने दल के कर्मचारियों को आपस में संपर्क स्थापित करते हुए क्षेत्र के विभिन्न वार्डों मे डोर-टू- डोर जाकर नागरिकों से संपर्क करते हुए समग्र ई-केवाईसी का कार्य निरंतर जारी रखते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की समग्र से आधार लिंक कराने की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए है। राज्य शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान के दौरान जिले के नागरिकों के लिए समग्र आई.डी. का आधार से ई-के.वाय.सी. का कार्य एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है।