शहडोल प्रशासन में तबादले से दुरुस्त होगी व्यवस्था कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जारी किए आदेश, कई तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी

0

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. केदार सिंह (भा.प्र.से.) ने प्रशासनिक कार्यों की सुविधा और राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर व्यापक फेरबदल किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 5880 दिनांक 18 जुलाई 2025 के अनुसार, सात अधिकारियों के नवीन पदस्थापन किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक गति और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:

सुमित कुमार गुर्जर, जो पूर्व में व्यौहारी में तहसीलदार थे, अब सोहागपुर तहसील की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रीमती दिव्या सिंह, नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थीं, अब प्रभारी तहसीलदार सोहागपुर के रूप में पदस्थ की गई हैं। डीलन सिंह मरावी, अधीक्षक भू-अभिलेख, को अब प्रभारी तहसीलदार गोहपारू के रूप में भेजा गया है। सोने सिंह, सहायक नायब तहसीलदार को जयसिंहनगर तहसील में नायब तहसीलदार का कार्यभार सौंपा गया है।
राजकुमार टाण्डियों को गोहपारू तहसील में, श्री मनोज सिंह को बुढार तहसील में तथा मनोज शुक्ला, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को जैतपुर तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में आहरण-संवितरण के लिए अधिकृत किया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय का स्वागत जिले में इन तबादलों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर शिकायतों के त्वरित निराकरण के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों का मानना है कि इन बदलावों से न केवल कार्य संस्कृति में सुधार होगा, बल्कि फील्ड लेवल पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

विभागों को भी मिली सूचना इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सचिवों, आयुक्त, अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, सभी एसडीएम, कोषालय अधिकारी व तहसीलदारों को भेज दी गई है ताकि समय पर कार्यभार ग्रहण सुनिश्चित किया जा सके।

शहडोल प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम स्थानीय शासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि अधिकारी अपने नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कितनी तत्परता से काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed