नेशनल मास्टर गेम्स के लिए जिले के दो खिलाडी चयनित। 

0

गिरीश राठौर

अनुपपुर—उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित 5 वें राष्टीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में अनूपपुर जिले के दो खिलाडियों का चयन किया गया है। जिसमें कोतमा निवासी परमजीत सिंह एवं पसान नगर पालिका निवासी अनिल सेन शामिल है ।

अनूपपुर जिला एथेलिट एसोसिएशन के सेकेट्री बादल रॉय ने बताया की दोनों ही खिलाडियों का चयन उज्जैन में हुए स्टेट मास्टर गेम्स क्वॉलिफाई के तहत नेशनल मास्टर गेम्स के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि परमजीत सिंह अपनी आयु वर्ग में 800 मी. 1500 मी. और 10,000 मी. रेस में शामिल होंगे तथा अनिल सेन पॉवर लिफ्टिंग में भाग लेंगे। बनारस के आई. आई. टी. जिमखाना एथेलिट ग्राउंड में प्रतियोगिता 11 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जायेगी । प्रतियोगिता में जा रहे खिलाडियों के लिए श्री बादल रॉय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बात कही वही कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह धीरेंद्र सिंह सुरेश शर्मा राजेश सिंह दिवाकर विश्वकर्मा संतोष चौरसिया नरेश चंद शर्मा सुखविंदर सिंह एवं कोतमा पसान के नगर वासियों मित्रो ने शुभकामनाएँ दीं।

भालूमाड़ा से सुरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *