दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास मे भर्ती कराया गया 

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही

आज दिनांक 27-08-2026 को बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएमश्री सेजेस हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पेण्ड्रा मे प्रवेश दिलाया गया | जिसमे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जलान जी के द्वारा बालिका को ड्रेस, ब्राउजर, पुस्तकें, कॉपी, जूता वितरण किया गया एवं जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के द्वारा बालिका को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की शुभकामनाएं दिया गया |

उर्मिला बैगा ग्राम पंचायत डाहीबहरा, विकास खण्ड – गौरेला की रहने वाली है उर्मिला बैगा के पिता रामचरण बैगा कृषि मजदूरी करते हैं | उर्मिला पिछले सत्र मे कक्षा 10 वीं मे हाई स्कूल अँधियार खोह मे पढ़ाई कर रही थी चूंकि अँधियार खोह मे केवल हाई स्कूल है इस कारण कक्षा 10 वीं तक की पढ़ाई करने मे उर्मिला को कोई दिक्कत नहीं हुआ पर वहाँ हायर सेकेन्डरी विद्यालय नहीं होने कारण उर्मिला को कक्षा 11 वीं की पढ़ाई आगे निरंतर करने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था उर्मिला की पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका बाहर रहकर पढ़ाई करना भी संभव नहीं था |

जब इस बात की जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा की प्राचार्य मोनिका जैन को हुआ तब उनके द्वारा बालिका उर्मिला की समस्या जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी से साझा किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन मे प्राचार्य मोनिका जैन एवं बालिका शिक्षा कार्यक्रम की जिला समन्वयक सरस्वती यादव के द्वारा बालिका उर्मिला बैगा को पीएमश्री सेजेस हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा ले जा कर प्रवेश फार्म भरकर विद्यालय मे भर्ती कराया गया |

बालिका उर्मिला बैगा का प्रवेश फीस प्राचार्य मोनिका जैन के द्वारा दिया गया एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जलान के द्वारा बालिका को ड्रेस, ब्राउजर, पुस्तकें, कॉपी, जूता वितरण किया गया | जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के द्वारा बालिका उर्मिला बैगा का पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पेण्ड्रा मे भी भर्ती कराया गया ताकि बालिका को आगे पढ़ाई करने मे किसी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े और बालिका अपनी पढ़ाई पूरा कर पाये | बालिकाओं की शिक्षा पूरा करने मे अब जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है | इस दौरान राकेश चतुर्वेदी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा आरएन चंद्रा, बालमुकुंद अग्रवाल, आलोक शुक्ला आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *