आधी रात वर्दीवाला महिला को करता था अश्लील बात

0
शहडोल। देश भक्ति, जनसेवा  का दम भरने वाला पुलिस विभाग एक ओर जहां चौबीसो घंटे लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात रहता है वहीं कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो लोगों के घर, परिवार व निजी जिन्दगी में दखल  देकर उन्हे बिला वजह हलाकान करते रहते हैं। समस्याओं में उलझे लोग जब पुलिस से फरियाद करने आते हैं तो चंद पुलिस कर्मी उनसे अपनी झूठी हमदर्दी जताकर उनके घरेलू जीवन में सेंध लगाते हैं। ब्यौहारी के ग्राम जमोड़ी निवासी पति-पत्नी आज इसी तरह की एक समस्या से जूझ रहे हैं। जिसकी उन्होने एसपी शहडोल से शिकायत की है।
मदद के नाम पर लिया था नंबर
जमोड़ी ग्राम निवासी पीडि़त उपेन्द्र ङ्क्षसह चंदेल व उसकी पत्नी ने बताया कि वे पूर्व में एक अन्य शिकायत लेकर एसपी के पास आए थे। उस समय डीएसपी के ड्रायवर राज गुर्जर से उनकी भेंट हुई थी। उसने उन्हे आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी शिकायत का निराकरण कराकर उन्हे राहत दिलाएगा। उसने उनका मोबाइल फोन नंबर प्राप्त कर लिया था। लेकिन शिकायत का निराकरण तो हुआ नहीं उल्टे एक आफत और गले पड़ गई।
आधी रात करने लगा फोन
राज गुर्जर ने फोन नंबर मिलते ही उसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। वह आधी रात उस नंबर पर फोन लगाता और जब उपेन्द्र फोन उठाता तो वह कहता अपनी औरत से बात करा। इस मामले में कई बार  उससे बहस भी हुई और कई बार उसे समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना। उसकी इस हरकत से परिवार में कलह की स्थिति निर्मित होने लगी और सबकी नीद हराम हो गई। हार कर अब इस मामले की भी एसपी शहडोल से शिकायत करनी पड़ रही है।
इनका कहना है
मामले की जानकारी मुझे अभी नहीं है, अगर आप के पास शिकायत  है तेा मुझे उपलब्ध करा दीजिए, मैं मामले को दिखवाउंगा।
कुमार प्रतीक
पुलिस अधीक्षक, शहडोल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *