“एक साथ मास्क लगाओ और सुरक्षा पाओ” के स्लोगन के साथ हुई, सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
शहडोल।प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर साॅवधानियां एवं पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से जिले के सभी जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से लगे हुए प्रदेश के 12 जिलो में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसके रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर से समुचित प्रयास किए जा रहे है, सभी जिलो के जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य समन्वय एवं सहयोग के साथ मिशन मोड़ पर इस महामारी नियंत्रण हेतु जन अंदोलन चलाएं। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान को जन अदोंलन का रूप देने के लिए 23 मार्च को प्रातः 11.00 बजे एवं सायं 07.00 बजे पूरे प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ मास्क लगाओं एवं सुरक्षा पाओ स्लोगन के साथ सभी मंत्री, विधायक, अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरूओं को शुरू करने का आह्वान किया।
इनकी रही उपस्थिति
वीडियों कान्फ्रेसिंग कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कमिश्नर अमर सिंह बघेल, एडीजी जी० जर्नाधन, कलेक्टर डाॅ० सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ० मिलिन्द शिलारकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० एम.एस. सागर, समाज सेवी प्रकाश जगवानी, कमल प्रताप सिंह, राजेश्वर उदानिया, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमिका, संतोष लोहानी, राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन देखा एवं सुना।