मुख्यमंत्री की सौगातों से विजयराघवगढ़ विकास पथ पर, 20 फरवरी को आभार रैली में शामिल होंगे डॉ. मोहन यादव संजय पाठक की सक्रिय पहल से सिंचाई, पुल और सड़क परियोजनाओं को मिली ऐतिहासिक मंजूरी

0

मुख्यमंत्री की सौगातों से विजयराघवगढ़ विकास पथ पर, 20 फरवरी को आभार रैली में शामिल होंगे डॉ. मोहन यादव
संजय पाठक की सक्रिय पहल से सिंचाई, पुल और सड़क परियोजनाओं को मिली ऐतिहासिक मंजूरी
कटनी।। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए यह समय विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्वकारी सोच और विधायक संजय पाठक की प्रभावी भूमिका के चलते क्षेत्र को सिंचाई, पुल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगातें मिली हैं। इन विकास योजनाओं के लिए आभार प्रकट करने हेतु 20 फरवरी को विजयराघवगढ़ में विशाल आभार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शामिल होकर जनता और किसानों की खुशियों में सहभागी बनेंगे। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर कैबिनेट से स्वीकृत दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को विजयराघवगढ़ आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 20 फरवरी को आभार रैली में शामिल होने की स्वीकृति दी।
50 हजार एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत धनवाही एवं बरही सूक्ष्म उद्यम लिफ्ट सिंचाई योजनाएं विजयराघवगढ़ के लिए वरदान साबित होंगी। लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा की 30 ग्राम पंचायतों सहित मैहर जिले की 7 पंचायतों की लगभग 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। बाण सागर डैम के अपार जल संसाधन का उपयोग करते हुए प्रेशर पाइप लाइन से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि को स्थायित्व मिलेगा। इन योजनाओं को धरातल पर लाने में विधायक संजय पाठक की सतत पहल निर्णायक रही, जिन्होंने डीपीआर से लेकर स्वीकृति तक लगातार प्रयास किए।
पुल और सड़कों की मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान विधायक संजय पाठक द्वारा प्रस्तुत किए गए विकास प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी प्रदान की गई। इनमें कटनी नदी पर घूंसुर से कांटी को जोड़ने वाला उच्च स्तरीय पुल, महानदी पर बकेली से गुड़ेहा-पिपरा को जोड़ने वाला उच्च स्तरीय पुल, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण सड़क मार्गों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाएं लगातार क्रियान्वित होकर विजयराघवगढ़ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। वहीं विधायक संजय पाठक की सक्रिय, जमीनी और परिणामोन्मुख भूमिका के चलते जनहित की योजनाएं तेजी से स्वीकृत होकर अमल में आ रही हैं। 20 फरवरी को प्रस्तावित आभार रैली केवल धन्यवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विजयराघवगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव होगी, जहां जनता विकास के इस नए युग का उत्सव मनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed