जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा: दौलत  विधानसभा जैतपुर के अनेक ग्रामों में 12 फरवरी को पहुंचेगी विकास यात्रा

0

गिरीश राठौर

शहडोल/शहडोल जिला विकास यात्रा के  जिला  प्रभारी दौलत मनमानी ने कहा विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकास यात्रा आगामी 12 फरवरी रविवार को विकास यात्रा विधानसभा -जैतपुर के मुसरा फुलवारी,घुनघुटा,खम्मरीया, करौदी में रहेगी ,जिसमें शहडोल  जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल , भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह , भारतीय जनता पार्टी शहडोल के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भी विकास यात्रा में उपस्थित रहेंगे श्री मनमानी ने भारतीय जनता पार्टीके सभी कार्यकर्ता बंधुओ से आग्रह किया है कि अपने-अपने समीपस्थ स्थल पर पहुंचकर विकास यात्रा में सहभागिता निभाए |श्री मनमानी आगे बताया ,कि शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा के अलावा जयसिंह नगर एवं व्यवहारी विधानसभा में भी विकास यात्रा निकाली जा रही है जिले के जैसिंह नगर विधानसभा अंतर्गत जिन ग्रामों में 12 फरवरी को विकास यात्रा पहुंचेगी उनमें सरसी, गोहपारू, पटोरी ,देवदहा एवं पैलवाह ग्राम पंचायत के नाम शामिल हैं जिसमें कई ग्रामों में भी विकास यात्रा पहुंचेगी। जिले के ब्योहारी विधानसभा अंतर्गत 12 फरवरी को ग्राम मगरदहा चोरी धरी नंबर 1, धरी नंबर दो ,निमिहां जनकपुर, दुर्गापुर, बरहाई, क्यूटिंहा आदि ग्रामों के नाम शामिल हैं। और यात्रा में ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है । जिले के प्रभारी दौलत मनमानी ने कहा कि जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा केंद्र एवं प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गरीबों का कल्याण हो और विकास यात्रा का मकसद शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है विकास यात्रा में शासन की योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोड़कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है विकास यात्रा के जिला प्रभारी ने कहा कि यह यात्रा 25 फरवरी 2023 तक चलेगी ।प्रभारी विकास यात्रा शहडोल दौलत मनमानी ने जिले के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि विकास यात्रा में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *