रीवा-अमरकंटक स्टेट हाईवे मार्ग को ग्रामीणों ने किया अवरूद्ध

0

कोल डस्ट से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

शहडोल। जिले के एसईसीएल सोहागपुर में संचालित अमलाई ओसीएम कोयला खदान से निकलने वाले भारी वाहनों से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कोयलांचल नगरी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। रीवा- अमरकंटक स्टेट हाईवे मार्ग पर करीब 2 घंटे तक दोनों ओर के वाहनों को खड़े रहे और लंबी कतार लग गई।

इस दौरान महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहीं। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे। जिनके आश्वासन पर यह मामला शांत हुआ।एक लंबे अर्से से कोयला खदानों और वहां से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण धनपुरी क्षेत्र के लोगों को कोल डस्ट की परेशानी झेलनी पड़ रही है। अमलाई ओसीएम कोयला खदान से चलने वाले भारी वाहन, वार्ड नं. 26 बगैय्या नाला क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। इन वाहनों में लदा हुआ कोयला सडक़ पर गिरता है। इस वजह से जहां सडक़ खराब हो रही है और इस पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। वहीं दूसरी ओर लोग कई तरह की बीमारियों का भी सामना कर रहे हैं। कई बार इस समस्या से लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराते हुए इन वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। बावजूद आज तक समस्या जस की तस ही बनी रही। यही वजह है कि आज आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। इस मामले में एसईसीएल अमलाई ओसीएम खान प्रबंधक अनुराग दुबे ने कहा कि कोल डस्ट से परेशान लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया है। उनकी समस्या का समाधान के लिए दिन में दो तीन बार पानी का छिडक़ाव किया जाएगा। जिससे लोगों को डस्ट से मुक्ति मिल सकेगी।

********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed