ग्राम पंचायत चाका के ग्रामवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान

0

ग्राम पंचायत चाका के ग्रामवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान

कटनी । शहर के साथ लगती पंचायत चाका के ग्राम चाका के ब्राम्हण बस्ती और अन्य लगे हुए इलाके में बिजली की लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे होने के बावजूद वे बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहें हैं। सबसे अधिक समस्या लो वोल्टेज की आ रही है। BJP किसान मोर्चा के नेता शैलेश कन्हैया तिवारी ने ग्राम के सरपंच श्रीमति रहीसा बेगम और सचिव संजय दुवेदी सहित ग्रमीणों के साथ आज कटनी के गणेश चौक विधुत मण्डल कार्यालय पहुँच कर मुख्य अधिकारी कों ज्ञापन सौपा 3 दिवस के अन्दर विधुत की समस्या का निराकरण करने की मांग के साथ लो वोल्टेज की समस्या हल ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई । स्थानीय निवासी नें कहा कि लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण बिजली की समस्या हो रही है । भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पाने के कारण बुरा हाल हो रहा है। दिन की भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए जहां पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता है, वहीं रात को तारों की छांव में रात काटनी पड़ रही है। कई बार इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कई दिनों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या गर्मी में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पंखे, कूलर टीवी, फ्रिज जैसी जरूरी चीजों को इस्तेमाल करना तो दूर की बात है, रात को खाना बनाने जैसे काम भी दीपक की रोशनी में निपटाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। समस्या से राहत पाने के लिए लोग बिजली विभाग के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं। अभी तक इसका उचित समाधान नहीं किया गया है।ग्रमीणों नें मांग कि है कि जल्द पर्याप्त लोड के मुताबिक क्षेत्र में विधुत व्यवस्था बनाई जाए जिससे लोगों कों लो वोल्टेज कि समस्या से राहत मिले ।

अधिकारियों कों नही दी जाती सही जानकारी
आवेदन सौंपे जाने के दौरान शैलेश कन्हैया तिवारी ने कहा कि चाका ग्रामीण छेत्र के ब्राम्हण बस्ती और अन्य बस्तियों में लगातार दो वर्षो से विधुत के लो वोल्टेज कि समस्या बनी हुई है ग्रामीण में ac, कूलर , इतनी नही चलते फिर भी लो वोल्टेज के कारण परेशानी होती है । अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार छेत्र में 200.का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसके बाद इस तरह कि समस्या होती है छेत्र के कर्मचारियों के द्वारा अधिकारियों कों यहजानकारी दी गई कि छेत्र में अर्थीग कि समस्या है जिसका समाधान निकाला जाएगा । शैलेश कन्हैया तिवारी नें बताया की ग्रमीणों के द्वारा कई बार शिकायत की गई पर MPEBE में JE., DE. और SE., से शिकायत करने के बात काम कागजों में चलने लगजाता है क्योंकि नीचे स्तर का कर्मचारी लाईनमैन के द्वारा अपने उच्च अधिकारियों कों सही जानकारी प्रदान नही कर रहे जिसके कारण उच्च अधिकारी सही कार्यवाई नही कर पा रहे है छेत्र के दोनों लाईन मैन के द्वारा अधिकारियों कों बिजली की असली समस्या से अवगत नही कराया गया जिसके कारण चाका ग्राम पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है । वही अधिकारियों कों मिली जानकारी के बाद सौंपे गए शिकायत ज्ञापन में अधिकारी नोट में लेख किया गया है की लमतरा तलाब के पास 11सौ केव्ही की लाईन टूटे होने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है । ग्रमीणों नें समस्या से निजात दिलाने की मांग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!